दिल्ली में गोपालदास भवन में लगी आग

Ads

दिल्ली में गोपालदास भवन में लगी आग

  •  
  • Publish Date - December 21, 2023 / 02:29 PM IST,
    Updated On - December 21, 2023 / 02:29 PM IST

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के बाराखम्भा रोड पर गोपालदास भवन की 11वीं मंजिल पर बृहस्पतिवार की दोपहर आग लग गई जिसमें कई निजी कंपनियों के दफ्तर हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है। आग लगने के बाद इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब पौने दो बजे आग लगने की सूचना मिली जिस पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियों को रवाना किया गया।

इमारत से काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। आग पर काबू पाने के लिए अभियान अभी भी जारी है।

भाषा अभिषेक नरेश

नरेश