हैदराबाद में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

हैदराबाद में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 01:51 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 01:51 PM IST

हैदराबाद, 20 फरवरी (भाषा) हैदराबाद के अमीरपेट में शुक्रवार को कई आईटी कोचिंग सेंटर और दुकानों वाली एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग के कारण परिसर से धुआं निकल रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

पुलिस और अधिकारियों ने इमारत में मौजूद छात्रों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अमीरपेट एक घनी आबादी वाला इलाका है, जहां सॉफ्टवेयर पाठ्यक्रम संचालित करने वाले कोचिंग केंद्र बड़ी संख्या में हैं।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा