दिल्ली में रसायन फैक्ट्री में लगी आग

Ads

दिल्ली में रसायन फैक्ट्री में लगी आग

  •  
  • Publish Date - July 7, 2021 / 08:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) बाहरी दिल्ली के नागलोई इलाके में बुधवार को एक रसायन फैक्ट्री में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, ‘‘ हमें पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 20 मिनट पर नागलोई में रसायन फैक्ट्री में आग लगने के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद दमकल के 12 वाहन घटनास्थल पर भेजे गए।’’

उन्होंने बताया कि आग बुझाने का अभियान जारी है और फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। गर्ग ने कहा कि आग लगने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद