कोलकाता में फैक्टरी में आग, कोई हताहत नहीं

Ads

कोलकाता में फैक्टरी में आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - June 14, 2023 / 11:01 AM IST,
    Updated On - June 14, 2023 / 11:01 AM IST

कोलकाता, 14 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बारा बाजार इलाके में बुधवार को तड़के एक छोटी फैक्टरी में आग लग गई।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जनकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग लगने में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग सुबह चार बजे प्रेमचंद बोराल स्ट्रीट में स्थित एक फैक्टरी में लगी।

आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि तीन दमकल वाहनों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा