पुरानी दिल्ली के पटौदी हाउस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

पुरानी दिल्ली के पटौदी हाउस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 07:59 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 07:59 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) पुरानी दिल्ली के पटौदी हाउस इलाके में मंगलवार दोपहर एक रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब पौने तीन बजे दरिया गंज में पटौदी हाउस स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग को अपराह्न 3.45 बजे तक बुझा दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि आग घर में रखे समान में लगी थी और घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार