दिल्ली में प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी

Ads

दिल्ली में प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी

  •  
  • Publish Date - November 5, 2022 / 10:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) उत्तरी दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गई।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह सात बजकर 56 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू करने के प्रयास जारी हैं तथा अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल