दिल्ली में जूते बनाने वाली फैक्टरी में आग

Ads

दिल्ली में जूते बनाने वाली फैक्टरी में आग

  •  
  • Publish Date - September 22, 2022 / 03:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में जूते बनाने वाली एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को आग लग गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे मिली, जिसके बाद 15 दमकल वाहनों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। अधिकारी ने बताया कि इस फैक्टरी में एक भूमिगत तल, भूतल और उसके ऊपर दो तल हैं। आग पहली और दूसरी मंजिल पर लगी है।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा

शोभना मनीषा

मनीषा