कोलकता की छागलपट्टी इलाके में लगी आग

Ads

कोलकता की छागलपट्टी इलाके में लगी आग

  •  
  • Publish Date - January 25, 2021 / 05:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

कोलकाता, 25 जनवरी (भाषा) कोलकाता के नारकेलडांगा की छागलपट्टी में सोमवार सुबह आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के सबसे बड़े बकरा बाजार में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियां भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि ईस्ट कैनाल रोड पर बाजार में बकरियों को रखने के लिए बने बाड़ों में सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर आग लगी।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पास बनी झुग्गियों में रहने वाला कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है, सभी को समय पर वहां से निकाल लिया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।’’

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत