दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित खाली मॉल में लगी आग, दमकलकर्मी घायल

Ads

दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित खाली मॉल में लगी आग, दमकलकर्मी घायल

  •  
  • Publish Date - May 29, 2025 / 05:53 PM IST,
    Updated On - May 29, 2025 / 05:53 PM IST

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा)पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में स्थित एक खाली मॉल में बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसे बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण घटनास्थल पर लगे कांच के दरवाजे टूट गए।

उन्होंने कहा, ‘‘ अपराह्न 1.40 बजे आग लगने की सूचना मिली और हमने पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश