रोहिणी में चार मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

रोहिणी में चार मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 02:28 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 02:28 PM IST

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत में आग लग गई, हालांकि इमारत में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, सेक्टर-24 के पॉकेट-20 में शुक्रवार रात आठ बज कर 54 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और दमकल कर्मियों ने रात करीब 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अब पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि गैस पाइपलाइन फटने की भी आशंका जताई गई है।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि