कोलकता के रेस्तरां में लगी आग, कोई हताहत नहीं

कोलकता के रेस्तरां में लगी आग, कोई हताहत नहीं

कोलकता के रेस्तरां में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: June 11, 2024 / 01:10 pm IST
Published Date: June 11, 2024 1:10 pm IST

कोलकाता, 11 जून (भाषा) मध्य कोलकाता के पार्क स्ट्रीट क्षेत्र में मंगलवार को एक रेस्तरां में भीषण आग लग गई जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10:50 बजे आग लगी जिस पर काबू पाने के लिए कम से कम नौ दमकल वाहनों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है।

पार्क स्ट्रीट पर एक बहुमंजिला भवन से सटे रेस्तरां में आग लगी।

आस-पास स्थित आवासीय इमारतों और कार्यालयों से लोग डर के कारण सड़कों पर निकल आए।

अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और अब भी टीम कार्य कर रही है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में