कोलकाता की आवासीय भवन में आग लगी

Ads

कोलकाता की आवासीय भवन में आग लगी

  •  
  • Publish Date - February 15, 2021 / 10:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

कोलकाता, 15 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में कोलकाता के भीड़-भाड़ वाले बहुबाजार इलाके में स्थित तीन मंजिला एक आवासीय भवन में सोमवार दोपहर आग लग गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम तीन गाड़ियों को लगाया गया है। यह आग दोपहर एक बजकर करीब 40 मिनट पर लगी थी।

उन्होंने कहा, ‘हमने इमारत में से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं हैं। ‘

भाषा

नोमान माधव

माधव