Chhattisgarh Politics News/Image Credit: IBC24
Chhattisgarh Politics News: रायपुर: साल के अंत में छत्तीसगढ़ में 15 निकायों में चुनाव हैं, जिसके लिए एक तरफ वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया शुरू है दूसरी तरफ सियासी तैयारी भी तेज है। कांग्रेस ने 15 निकायों में पर्यवेक्षको की नियुक्ति की, जिसमें नेता समर्थकों के बीच प्रभार को लेकर मची होड़ पर बीजेपी ने फिर कांग्रेस पर चुटकी ही। कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- प्रभारी बनाने बदलने से क्या होगा, 4 चुनाव में कांग्रेस ने सब कुछ किया लेकिन कुछ नहीं हुआ, क्योंकि जनता कांग्रेस की करतूतें भूली नहीं है। वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि कांग्रेसी आपस में झगड़कर खत्म होने वाले हैं, कांग्रेसी दिल्ली में झगड़ेंगे, छग में झगड़ेंगे कैसे युकां चुनाव में झगड़ा और फर्जीवाड़ा है सबके सामने है।
इधर, आरोपों पर जवाब दिया पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा का पुराना सपना है कांग्रेस मुक्त भारत का- पिछले चुनाव में बीजेपी ने यही नारा लगाया,पूर्ण बहुमत का दावा किया लेकिन असल में बीजेपी की पोल दिल्ली से लेकर बीजापुर तक Gen Z और Gen एल्फा ने खोल दी है।
Chhattisgarh Politics News: दरअसल, यूथ कांग्रेस के चुनाव में पूर्व CM भूपेश और विधायक देवेंद्र यादव के समर्थकों की भिडंत फिर भूपेश गुट से संगीता के बाद निर्मल कोसरे को जिम्मेदारी देने के मामलों ने बीजेपी को कांग्रेस को घेरने का मौका दिया है। बीजेपी का दावा है कांग्रेस को कोई दूसरा नहीं खुद कांग्रेसी खत्म कर रहे हैं। सवाल ये कि क्या वाकई ये स्थिति है या दबाव बनाने की रणनीति है ?
इन्हें भी पढ़ें:-