दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के रेस्तरां में लगी आग, गैस लीक होने का संदेह

Ads

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के रेस्तरां में लगी आग, गैस लीक होने का संदेह

  •  
  • Publish Date - August 9, 2024 / 10:34 AM IST,
    Updated On - August 9, 2024 / 10:34 AM IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक रेस्तरां में संदिग्ध तौर पर गैस रिसाव से विस्फोट के बाद आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में सुबह सात बजकर 10 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘संदेह है कि रसोई में गैस लीक होने के कारण विस्फोट हुआ।’’

उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि रेस्तरां के शीशे टूट गए।

अधिकारी ने बताया कि आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा खारी शोभना

शोभना