महाकुंभ नगर के सेक्टर-25 में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

Ads

महाकुंभ नगर के सेक्टर-25 में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

  •  
  • Publish Date - February 21, 2025 / 06:37 PM IST,
    Updated On - February 21, 2025 / 06:37 PM IST

महाकुंभ नगर, 21 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अरैल के सेक्टर-25 में वैदिक टेंट सिटी फायर स्टेशन के अंतर्गत गंगा संकुल में आग लग गई जिस पर दमकल विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए काबू पा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर-25 में वैदिक टेंट सिटी फायर स्टेशन के अंतर्गत गंगा संकुल के शिविर में शुक्रवार को शाम करीब चार बजे आग लग गई जिसमें दो टेंट जल गए।

उन्होंने बताया कि हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा

राजेंद्र, रवि कांत रवि कांत