झुग्गी बस्ती में लगी आग, आठ झुग्गियां जलकर हुईं राख

Ads

झुग्गी बस्ती में लगी आग, आठ झुग्गियां जलकर हुईं राख

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 08:23 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 08:23 PM IST

नोएडा (उप्र), 26 अप्रैल (भाषा) नोएडा में ईकोटेक-तीन थानाक्षेत्र के चुहड़पुर गांव के पास झुग्गी बस्ती में आज आग लगने से आठ झुग्गियां जल गईं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विभाग की सक्रियता से करीब तीन दर्जन झुग्गियां बचा ली गईं तथा कोई जनहानि भी नहीं हुई।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि चुहड़पुर खादर की झुग्गी बस्ती में आग गई जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं।

उन्होंने बताया कि विभाग की गाड़ियों ने तत्परता से काम करते हुए आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि आठ झुग्गियां जल गई हैं लेकिन करीब तीन दर्जन से ज्यादा झुग्गियों को बचा लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। आशंका है कि आग वहां लगे बिजली के खंभे से निकली चिंगारी के चलते आग लगी है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार