संभल (उप्र), 26 अप्रैल (भाषा) संभल के कैला देवी क्षेत्र में कथित रूप से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की संरक्षित भूमि पर बनाये गये दो मकानों को रविवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लेखपाल नीरज कुमार ने बताया कि आज दोपहर संभल तहसील में कैलादेवी थानाक्षेत्र के सौंधन मोहम्मदपुर गांव में एएसआई की साढ़े पांच बीघा भूमि पर किला बना हुआ है, जिसमें से ढाई से तीन बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर 30 से 32 लोगों ने मकान बना लिये हैं।
उन्होंने कहा कि आज दो लोगों के मकान को ध्वस्त किया गया।
उन्होंने बताया कि दो लोगों ने खुद ही अपने मकान तोड़ने शुरू कर दिये, वहीं अन्य अवैध कब्जाधारियों को भी जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
लेखपाल ने बताया कि 15 से 16 लोग ऐसे हैं जिनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है उनके लिए गांव में ही ग्राम समाज की जमीन पर 200 गज भूमि का आवंटन किया जाएगा।
भाषा सं. सलीम राजकुमार
राजकुमार