श्रीनगर, नौ जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के एक औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भीषण आग लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, आग जाकुरा औद्योगिक क्षेत्र में लगी, जहां तीन-मंजिला इमारतों में संचालित दो वस्त्र इकाइयां इसकी चपेट में आ गईं।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की औद्योगिक इकाइयों तथा अन्य भवनों तक फैलने से रोक दिया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल हुए एक नागरिक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
भाषा शोभना देवेंद्र
देवेंद्र