दिल्ली में ‘ईरान कल्चर हाउस’ ने खामेनेई की अंतिम यात्रा के दिन श्रद्धांजलि सभा आयोजित की

Ads

दिल्ली में ‘ईरान कल्चर हाउस’ ने खामेनेई की अंतिम यात्रा के दिन श्रद्धांजलि सभा आयोजित की

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 12:37 AM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 12:37 AM IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी स्थित ‘ईरान कल्चर हाउस’ ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा के दिन बृहस्पतिवार को एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

तीन दशकों तक ईरान का नेतृत्व करने वाले अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को तेहरान पर अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए हवाई हमलों के पहले दिन मौत हो गई थी।

बृहस्पतिवार रात भारत में ईरानी दूतावास के सांस्कृतिक केंद्र ‘ईरान कल्चर हाउस’ में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में काले वस्त्र पहने शोकाकुल लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हुए।

नयी दिल्ली स्थित ‘ईरान कल्चर हाउस’ के प्रमुख फरीदोद्दीन फरीद अस्र ने भी दिवंगत नेता की स्मृति में प्रार्थना की।

भाषा शोभना देवेंद्र

देवेंद्र