दिल्ली के शेख सराय में परिवहन प्राधिकरण की इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

दिल्ली के शेख सराय में परिवहन प्राधिकरण की इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 09:22 AM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 09:22 AM IST

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) दक्षिण दिल्ली के शेख सराय फेज-2 इलाके में परिवहन प्राधिकरण की एक इमारत के रिकॉर्ड कक्ष में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के संबंध में परिवहन प्राधिकरण के कार्यालय से बृहस्पतिवार रात नौ बजकर 31 मिनट पर सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि कि दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग इमारत के अंदर स्थित एक रिकॉर्ड कक्ष तक सीमित रही।

उन्होंने बताया कि देर रात 11 बजकर 20 मिनट तक इस पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा कि आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लग सका है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना