दिल्ली के जीके-1 एन्क्लेव में इमारत की चौथी मंजिल पर लगी आग

Ads

दिल्ली के जीके-1 एन्क्लेव में इमारत की चौथी मंजिल पर लगी आग

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 02:05 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 02:05 PM IST

नयी दिल्ली नौ जून (भाषा) दिल्ली के जीके-1 एन्क्लेव में एक इमारत की चौथी मंजिल पर मंगलवार को आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्नि शमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अनुसार, पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे एसी में आग लगने की सूचना के बाद शुरू में दमकल की दो गाड़ियों को मौके भेजा गया और बाद में दमकल की छह और गाड़ियां व एक बहुउद्देश्यीय वाहन भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग मुख्य रूप से चौथी मंजिल में घरेलू सामान में लगी थी। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़े अन्य विस्तृत विवरण की अभी प्रतीक्षा है।

भाषा नोमान तान्या मनीषा

मनीषा