सोनीपत की रबर फैक्टरी में लगी आग, 40 से 45 लोग घायल : पुलिस

Ads

सोनीपत की रबर फैक्टरी में लगी आग, 40 से 45 लोग घायल : पुलिस

  •  
  • Publish Date - May 28, 2024 / 09:59 PM IST,
    Updated On - May 28, 2024 / 09:59 PM IST

चंडीगढ़, 28 मई (भाषा) हरियाणा के सोनीपत जिले स्थित एक रबर फैक्टरी में मंगलवार को आग लगने से 40 से 45 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के राय औद्योगिक क्षेत्र में शाम को आग लगने के बाद गंभीर रूप से झुलसे पांच लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।

राय थाना के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया, ‘‘ हादसे में 40 से 45 लोग घायल हुए हैं जिनमें से अधिकतर श्रमिक हैं। फैक्टरी में रबर बेल्ट का निर्माण होता है।’’

कुमार ने फोन पर बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि परिसर में कोई बॉयलर तो नहीं फटा है।

भाषा धीरज माधव

माधव