पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, एक-एक कर 4 बच्चों का किया कत्ल, फिर खुद भी मौत को लगाया गले

पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, एक-एक कर 4 बच्चों का किया कत्लः First killed his wife, killed 4 children one by one

पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, एक-एक कर 4 बच्चों का किया कत्ल, फिर खुद भी मौत को लगाया गले

Father pushed his son off the building

Modified Date: December 13, 2022 / 11:17 pm IST
Published Date: December 13, 2022 12:19 pm IST

तिरुवन्नामलाई : तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम तालुक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसकी नौ वर्षीय एक बेटी को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति की पहचान पलानीसामी (45) के तौर पर हुई है, जो चेंगम के पास ओरांथावाडी गांव में खेत में काम करता था।

Read More : जीजा को स्टेशन छोड़ने आई साली, तभी अचानक दोस्तों के साथ आ गया प्रेमी, फिर जो हुआ.. 

पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पड़ोसियों ने संदेह होने पर आज पुलिस को बुलाया था, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

Read More :Attack in Kabul: काबुल के होटल पर हमला, इस आतंकी समूह ने ली अटैक की जिम्मेदारी 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पलानीसामी का शव छत से लटका मिला। उसकी 37 वर्षीय पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा भी मौके पर मृत मिले, जबकि उसकी करीब नौ साल की एक बेटी घायल मिली जिसे तुरंत ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read More : मुकम्मल नहीं हुआ प्यार तो प्रेमी जोड़े ने दे दी जान, खेत में इस हाल में मिले दोनों के शव


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।