एनएसयूआई उपाध्यक्ष पर हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Ads

एनएसयूआई उपाध्यक्ष पर हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 08:11 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 08:11 PM IST

उडुपी (कर्नाटक), 14 फरवरी (भाषा) कर्नाटक के उडूपी के मणिपाल में स्थित एक होटल के पास पिछले महीने एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पर कथित तौर पर हमला करने के आरोपी पांच व्यक्तियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के उडुपी जिले के उपाध्यक्ष 25 वर्षीय शरद कुंदार पर 30 जनवरी की रात एक झगड़े के बाद कथित तौर पर हमला किया गया था, इस संबंध में उडुपी नगर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों- अक्षत पई (27), शुशांत (25), रामानंद पई (42), संतोष कोरगा (38) और शशांक नायक (25) को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन और एक कार को जब्त किया।

भाषा सं राजेंद्र पवनेश रंजन

रंजन