Indore Crime News / Image Source : IBC24 / FILE
इंदौर: Indore Crime News मध्य प्रदेश के इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया और फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी इतना शातिर था कि न तो वह मोबाइल रखता था और न ही उसका कोई स्थाई ठिकाना था, लेकिन जब महिला आरक्षक पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रही थीं, तभी रास्ते में महिला आरक्षक ने तुरंत आरोपी को धर दबोचा। आरक्षक के इस साहस के लिए उन्हें डीसीपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है।
दरअसल पूरा मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र का है। आरोपी अपनी बेटी को लकड़ी बीनने के बहाने एक सुनसान स्थान पर ले गया और वहाँ उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। Girl rape case इसके बाद डरी हुई पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी माँ के साथ थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की गिरफ्तारी थी। आरोपी न तो मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था और न ही उसका कोई घर था। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन अचानक जब महिला आरक्षक संतोष दांगी पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रही थीं, तभी रास्ते में पीड़िता ने अपने आरोपी पिता को पहचान लिया। जिसके बाद आरक्षक संतोष दांगी ने बिना वक्त गंवाए अकेले ही आरोपी को धर दबोचा। Indore News उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए थाने को सूचित किया और बैकअप मंगवाया। वहीं महिला आरक्षक की इस तत्परता और अदम्य साहस को देखते हुए डीसीपी ने संतोष दांगी को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।