कोलकाता, 19 अक्टूबर (भाषा) कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में एक लड़की को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार को उस वक्त हुई, जब नाबालिग अपनी बड़ी बहन के साथ बाहर गई थी।
हरिदेवपुर पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी पीड़िता को करुणामोयी घाट रोड स्थित एक फ्लैट में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर पांचों आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। फ्लैट से सबूत एकत्र कर लिए गए हैं।”
भाषा पारुल गोला
गोला