सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में पांच गिरफ्तार

Ads

सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में पांच गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 26, 2022 / 05:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

कोलकाता, 26 मई (भाषा) लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान कथित तौर पर सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में शहर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने कहा कि उनमें से तीन को ईडन गार्डन्स स्टेडियम के अंदर से गिरफ्तार किया गया, जहां बुधवार को मैच हुआ था, जबकि बाकी दो को न्यू मार्केट इलाके के एक गेस्ट हाउस से पकड़ा गया था ।

पुलिस ने कहा कि तीनों को ईडन गार्डन स्टेडियम के एफ वन ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया था ।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांचों के पास से सात मोबाइल फोन जब्त किए गए और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश