चाणक्यपुरी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह चलाने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

चाणक्यपुरी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह चलाने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

चाणक्यपुरी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह चलाने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार
Modified Date: May 5, 2026 / 10:05 pm IST
Published Date: May 5, 2026 10:05 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र के विवेकानंद कैंप इलाके से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह चलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इलाके में अवैध सट्टेबाजी की गतिविधियों के बारे में पुलिस को मिली विशिष्ट सूचनाओं के बाद चार मई की रात छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी करते हुए पाया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान वीरू उर्फ ​​कल्लू राम (31), विनीत कुमार (40), आशु कुमार (31), साहिल वढेरा (23) और प्रशांत (33) के रूप में हुई है, जो दिल्ली और हरियाणा के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि दो लैपटॉप, सात मोबाइल फोन और सट्टेबाजी में इस्तेमाल की गई नकदी मौके से जब्त की गई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में