उच्च न्यायालयों के पांच न्यायाधीशों का तबादला

Ads

उच्च न्यायालयों के पांच न्यायाधीशों का तबादला

  •  
  • Publish Date - November 13, 2023 / 09:57 PM IST,
    Updated On - November 13, 2023 / 09:57 PM IST

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (भाषा) विभिन्न उच्च न्यायालयों के पांच न्यायाधीशों का सोमवार को तबादला कर दिया गया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह का स्थानांतरण मद्रास उच्च न्यायालय में किया गया है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ को इलाहाबाद उच्च न्यायालय भेजा गया है और न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी को कलकत्ता उच्च न्यायालय से पटना उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया है।

तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एम सुधीर कुमार का तबादला मद्रास उच्च न्यायालय, वहीं न्यायमूर्ति सी सुमलता का तबादला कर्नाटक उच्च न्यायालय में किया गया है।

विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में न्यायाधीशों के स्थानांतरण की घोषणा की।

भाषा वैभव माधव

माधव