जयपुर के पास सड़क हादसे में एक महिला समेत पांच की मौत
जयपुर के पास सड़क हादसे में एक महिला समेत पांच की मौत
जयपुर, 14 फरवरी (भाषा) जयपुर के निकट शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच चाकसू में कोटा-जयपुर राजमार्ग पर टिगरिया मोड़ के पास हुआ जब एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी।
थाना प्रभारी मनोहर लाल ने बताया कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल ने बाद में दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या पांच हो गई।
लाल ने बताया कि मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी रेशमा श्रीवास्तव, पीयूष राय, रजक राहुल और चालक अनुराग के रूप में हुई है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
भाषा पृथ्वी खारी
खारी

Facebook


