तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 20 घायल

Ads

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 20 घायल

  •  
  • Publish Date - May 8, 2022 / 09:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

हैदराबाद, आठ मई (भाषा) कामारेड्डी जिले में रविवार शाम एक ट्रक कंटेनर और एक छोटे (मिनी) ट्रक की टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

कामारेड्डी जिले के पुलिस अधीक्षक बी श्रीनिवास रेड्डी ने ”पीटीआई-भाषा” को बताया, येलारेड्डी मंडल में शाम करीब पांच बजे दुर्घटना हुई, जब ट्रक कंटेनर के चालक ने सड़क पर विपरीत दिशा की ओर अपना वाहन मोड़ दिया और मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। इस कारण से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, मामले की जांच जारी है।

भाषा फाल्गुनी नरेश

नरेश