राजस्थान के सीकर में कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत

राजस्थान के सीकर में कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत

राजस्थान के सीकर में कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 18, 2021 10:17 pm IST

सीकर (राजस्थान), 18 सितंबर (भाषा) सीकर में शनिवार शाम एक कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना ठिकरिया गांव के पास हुई। रींगस थाने की उप निरीक्षक दीप्ति रानी ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे में पांच लोगों की मौत पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में