दो वाहनों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, तीन घायल

Ads

दो वाहनों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, तीन घायल

  •  
  • Publish Date - August 15, 2021 / 03:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

जयपुर, 15 अगस्त (भाषा) राजस्थान में अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

थानाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि तुसारी मोड़ के पास आज एक ट्रोला और कार के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अंकित राजपूत (10), बीरू ऊर्फ वीरेन्द्र सिंह (26), पूनम राजपूत (28), सुरेन्द्र सिंह राजपूत (32) और शिवानी राजपूत (18) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग गिरिराजजी की परिक्रमा कर लौट रहे थे।

सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

भाषा कुंज kbm नेत्रपाल

नेत्रपाल