गुरुग्राम में गैस सिलेंडर फटने से पांच मजदूर झुलसे

Ads

गुरुग्राम में गैस सिलेंडर फटने से पांच मजदूर झुलसे

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 02:26 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 02:26 PM IST

गुरुग्राम, 28 मार्च (भाषा) हरियाणा में गुरुग्राम जिले के खेड़की माजरा गांव में कथित तौर पर खाना बनाते समय पांच किलोग्राम का एक छोटा गैस सिलेंडर फटने से पांच मजदूर झुलस गए।

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और हादसे की चपेट में आए लोगों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेज दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, बिहार के छह मज़दूर खेड़की माजरा गाँव में बिट्टू नामक स्थानीय व्यक्ति के घर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। रात करीब नौ बजे, उनमें से एक आटा खरीदने के लिए बाहर गया, जबकि बाकी लोग एक छोटे गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करके अपना खाना बना रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस इस दौरान कथित तौर पर गैस रिसाव होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई और वह फट गया, जिससे पाँच मज़दूर झुलस गए।

धनकोट पुलिस चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची और घायलों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव