पत्तनमतिट्टा (केरल), 17 अप्रैल (भाषा) केरल के पत्तनमतिट्टा के निकट शुक्रवार को एक कार में आग लग गई और उसमें सवार तीन बच्चों समेत एक परिवार के पांच सदस्य बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दुर्घटना सुबह के समय हुई जब परिवार चित्तार से कोन्नी जा रहा था।
दमकल और बचाव सेवा के अधिकारियों ने बताया कि कोन्नी के निकट कार सवार लोगों ने बोनट से धुआं और लपटें उठती हुई देखीं, जिसके तुरंत बाद कार में आग लग गई।
अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार लोग तुरंत नीचे उतर गए। उन्होंने बताया कि लगभग 10 मिनट के अंदर आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया। आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।
भाषा
जोहेब अविनाश
अविनाश