जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, पांच आतंकवादी मारे गए
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, पांच आतंकवादी मारे गए
श्रीनगर, 16 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सुरक्षा बलों ने एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तरी कश्मीर जिले में नियंत्रण रेखा के पास जुमागुंड क्षेत्र में एक अभियान शुरू किया, जो तड़के मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मुठभेड़ में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए। इलाके में तलाश जारी है।’’
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना

Facebook


