झारखंड में कोविड-19 से पांच और मौत, 181 नए मामले

झारखंड में कोविड-19 से पांच और मौत, 181 नए मामले

झारखंड में कोविड-19 से पांच और मौत, 181 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: December 2, 2020 11:30 am IST

रांची, दो दिसंबर (भाषा) झारखंड में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के पांच और मरीजों की मौत हुई जिससे राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 969 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में संक्रमण के 181 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,09,332 हो गयी।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 1,09,332 संक्रमितों में से 1,06,398 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि 1965 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न

अस्पतालों में जारी है।

इसमें बताया गया कि बीते 24 घंटों में कोविड-19 से बोकारो में दो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम एवं सराईकेला के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया कि कुल 30,770 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 181 संक्रमित पाये गये। इनमें से रांची में 81, पूर्वी सिंहभूम में 18 और पश्चिमी सिंहभूम में 14 संक्रमित पाये गये।

भाषा, इन्दु प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में