दिल्ली के त्रिनगर में एक घर में लगी आग, पांच लोग झुलसे

Ads

दिल्ली के त्रिनगर में एक घर में लगी आग, पांच लोग झुलसे

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 11:04 AM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 11:04 AM IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) उत्तरी दिल्ली के त्रिनगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर की तीसरी मंजिल में आग लगने से पांच लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, अग्निशमन सेवा को सुबह सात बजकर 10 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद घटना स्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां, केशव पुरम थाने की टीम और एक एंबुलेंस को भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पांचों घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना