झारखंड में कोविड-19 से 24 घंटे में पांच लोगों की मौत

झारखंड में कोविड-19 से 24 घंटे में पांच लोगों की मौत

झारखंड में कोविड-19 से 24 घंटे में पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 23, 2020 9:34 am IST

रांची, 23 नवंबर (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से और पांच लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 951 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार, राज्य में सोमवार को संक्रमण के 137 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अभी तक संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,07,469 हो गयी।

राज्य के 1,07,469 संक्रमितों में से 1,04,229 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2,289 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 951 अन्य की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में रांची में दो और हजारीबाग, धनबाद और बोकारो के संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

भाषा इन्दु अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में