कार सवार पांच छह बदमाश कारोबारी से करीब 15 लाख रूपये के आभूषण लूटकर फरार

Ads

कार सवार पांच छह बदमाश कारोबारी से करीब 15 लाख रूपये के आभूषण लूटकर फरार

  •  
  • Publish Date - October 23, 2022 / 08:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

जयपुर, 23 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बीती रात कार सवार अज्ञात पांच-छह बदमाशों ने एक आभूषण विक्रेता से करीब 15 लाख रूपये के आभूषण लूट कर मौके से फरार हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने रविवार को बताया कि भादवाली गांव में सोने चांदी के आभूषण कारोबारी अमित सोनी शनिवार रात में जब दुकान बंद कर अपने वाहन से घर जा रहे थे, उसी दौरान पांच छह अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को रोककर उनसे करीब 15 लाख रूपये के आभूषण लूट लिये और मौके से फरार हो गये।

थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित की ओर से लूट का मामला दर्ज करवाया गया है और इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आसपास कोई सीसीटीवी नहीं था और पीड़ित की ओर से बताये गये हुलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज

रंजन

रंजन