शिवसागर और चराइदेव में बाढ़ प्रभावित लोग नगालैंड में खनन पर निर्भर हैं: असम के मुख्यमंत्री
शिवसागर और चराइदेव में बाढ़ प्रभावित लोग नगालैंड में खनन पर निर्भर हैं: असम के मुख्यमंत्री
शिवसागर, चार अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि असम के ऊपरी हिस्सों में बाढ़ से प्रभावित ज्यादातर लोगों की आजीविका पड़ोसी राज्य नगालैंड में कोयला और रेत खनन गतिविधियों पर निर्भर है।
शर्मा का यह बयान विपक्ष की उस मांग के बाद आया है, जिसमें असम के ऊपरी हिस्सों में बार-बार आने वाली बाढ़ को रोकने के लिए सभी कथित अवैध कोयला और रेत खदानों को बंद करने की मांग की गई है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि असम सरकार नगालैंड में हो रहे खनन को नहीं रोक सकती और इस प्रक्रिया में केंद्र सरकार को शामिल करना पड़ेगा।
बाढ़ से शिवसागर और चराइदेव जिलों, विशेष रूप से असम-नगालैंड सीमा से लगे क्षेत्रों में व्यापक तबाही हुई। इस दौरान कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 1.3 लाख लोग प्रभावित हुए।
भाषा
राखी देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


