Food Poisoning In Jharkhand | Photo Credit: IBC24
मेदिनीनगर: Palamu News झारखंड के पलामू जिले में एक मेले में कथित तौर पर दूषित भोजन का सेवन करने के बाद कम से कम 175 लोग बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीमार पड़ने वाले अधिकतर बच्चे थे।
Food Poisoning In Jharkhand पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत द्वारका गांव में कुछ लोग खाद्य विषाक्तता के कारण बीमार पड़ गए। यहां एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अधिकतर मरीज रविवार रात से उल्टी, दस्त और पेट दर्द से पीड़ित थे।
श्रीवास्तव ने कहा, “कुल मिलाकर 175 लोगों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उनमें से केवल 22 का ही इलाज किया जा रहा है। शुरुआती लक्षणों से खाद्य विषाक्तता का संकेत मिलता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारण का पता चल पाएगा।’’