दो दिन रामलीला मैदान से चलेगी मोदी सरकार, अस्थाई पीएमओ में लिए जाएंगे अहम फैसले.. जानें वजह

दो दिन रामलीला मैदान से चलेगी मोदी सरकार, अस्थाई पीएमओ में लिए जाएंगे अहम फैसले.. जानें वजह

दो दिन रामलीला मैदान से चलेगी मोदी सरकार, अस्थाई पीएमओ में लिए जाएंगे अहम फैसले.. जानें वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: January 11, 2019 4:55 am IST

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अस्थाई कार्यालय यानी पीएमओ बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यहां इस सप्ताह भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है। ये बैठक आज और कल यानि11-12 जनवरी को होनी है। भाजपा नेताओं ने बताया कि रामलीला मैदान में पीएमओ सेट किया जाएगा और मोदी दिन भर का काम वहीं करेंगे।

पढ़ें- केंद्र ने शुरू किया क्लीन एयर कैंपेन, 2024 तक प्रदूषण 30 फीसदी घटाने का लक्ष्य

वे राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए दोनों दिन मौजूद रहेंगे। इस आफिस में अधिकतर सुविधाएं होंगी जो पीएमओ में रहती हैं। जानकारी के मुताबिक इस पीएमओ में वाईफाई के अलावा भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के लिए सेपरेट लॉज की सुविधा होगी। इसके अलावा भी कई ऐसी सुविधाएं इस जगह को दी जाएंगी जो कि प्रधानमंत्री कार्यालय में होती हैं।

पढ़ें-खेल मंत्री का पुलिसकर्मी पर फूटा गुस्सा,वीडियो वायरल

अस्थाई कार्यालय में पीएमओ के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि एक अन्य अस्थाई कार्यालय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए बनाया जा रहा है। पूरे इलाके में वाई-फाई की कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। यही नहीं, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्य मंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की अलग-अलग बैठकें होंगी।

पढ़ें- डेरा प्रमुख राम रहीम के एक और मामले में सीबीआई कोेर्ट का फैसला आज, 

चुग के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, पी. मुरलीधर राव, दिल्ली प्रदेश भाजपा महासचिव राजेश भाटिया, कुलजीत सिंह चहल और रवींद्र गुप्ता ने बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाजपा के चुने हुए प्रतिनिधि, नेता, प्रतिनिधिमंडल और करीब 12,000 पदाधिकारी शामिल होंगे।


लेखक के बारे में