उत्तराखंड में वन विभाग के शिकारियों ने नरभक्षी तेंदुए को मारा

उत्तराखंड में वन विभाग के शिकारियों ने नरभक्षी तेंदुए को मारा

उत्तराखंड में वन विभाग के शिकारियों ने नरभक्षी तेंदुए को मारा
Modified Date: December 8, 2022 / 03:43 pm IST
Published Date: December 8, 2022 3:43 pm IST

नयी टिहरी, आठ दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में बृहस्पतिवार तड़के वन विभाग के शिकारियों ने यहां एक नरभक्षी तेंदुए को गोली मारकर ढेर कर दिया।

संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) वी के सिंह ने कहा, ‘‘दो शिकारियों (जॉय हुकिल और गंभीर सिंह भंडारी) ने मैकोट गांव के वन क्षेत्र में तेंदुए को तड़के तीन बजे गोली मारकर ढेर कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि इससे पहले 27 नवंबर को तेंदुए के हमले में 12 वर्षीय अर्णव चंद की मौत हो गयी थी जो अपने घर लौट रहा था।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी और तेंदुए को नरभक्षी घोषित कर दिया गया।

भाषा संतोष वैभव

वैभव


लेखक के बारे में