बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बोकारो के पूर्व विधायक अकलू राम महतो का निधन
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बोकारो के पूर्व विधायक अकलू राम महतो का निधन
बोकारो, 27 नवम्बर (भाषा) संयुक्त बिहार के समय राज्य सरकार के मंत्री रहे और बोकारो के पूर्व विधायक अकलू राम महतो का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।
ये भी पढ़ें- लव जिहाद पर बोले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कहा- विधानसभा का सत्र ही छोटा बुला रहे हैं ऐसे में
झारखंड के बोकारो निवासी महतो के निधन की जानकारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी।
अलग झारखंड राज्य के लिए चलाये गये आंदोलन के दौरान महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
ठाकुर ने कहा कि समाजवादी नेता महतो ने समाज के हर वर्ग के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह बोकारो से राजद के विधायक रहे।

Facebook


