पूर्व सीएम ने कोविड 19 से बचाव के लिए दान की दो माह की सैलरी, इस सांसद ने किया अस्पतालों को 50 लाख देने का ऐलान

पूर्व सीएम ने कोविड 19 से बचाव के लिए दान की दो माह की सैलरी, इस सांसद ने किया अस्पतालों को 50 लाख देने का ऐलान

पूर्व सीएम ने कोविड 19 से बचाव के लिए दान की दो माह की सैलरी, इस सांसद ने किया अस्पतालों को 50 लाख देने का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 23, 2020 6:15 pm IST

रायपुर: कोविड 19 से बवाव को लेकर देश ही नहीं राज्य की सरकार भी हर संभव प्रयास कर रही है। ऐतिहात के तौर पर सरकार ने 31 मार्च तक प्रदेश के मैदान इलाकों में लॉक डाउन करने का निर्देश जारी किया है। हालात को देखते हुए कोविड 19 के खिलाफ छिड़ी जंग में मदद के लिए राजस्थान की पूर्व सीएम वसूंधरा राजे और दिल्ली सांसद गौतम गंभीर ने अपने सांसद कोटे से दान करने की पहल की है।

Read More: छत्तीसगढ़ में मंत्री परिषद की बैठक पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए, 24 मार्च को शाम 5 बजे

इस संबंध में जानकारी देते हुए वसूधरा राजे ने लिखा है कि #Covid19 के प्रकोप से निपटने के लिए मैंने मेरे 2 महीने का वेतन CM व PM सहायता कोष में दान करने का निर्णय लिया है। साथ ही #MLALAD से भी 1 लाख रु की राशि मरीजों की सहायता के लिए दे रही हूं। इस फंड का उपयोग चिकित्सकिय आवश्यकताओं की पूर्ति तथा दवाइयां खरीदने के लिए किया जाएगा।

Read More: मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी शिवराज सिंह को बधाई, बोले आज से हम निभाएंगे सकारात्मक विपक्ष की भूमिका

देश के कर्तव्यनिष्ठ नागरिक होने के नाते आज का समय समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझने तथा इस महामारी के खिलाफ मिलकर लड़ने का समय है। इसलिए मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि संकट की इस घड़ी में आप भी अपनी श्रद्धानुसार दान कार्य में भागीदारी निभाएं।

Read More: कोरोना को लेकर भ्रामक प्रचार कर IBC24 की छवि धूमिल करने की ​कोशिश, फेक न्यूज का खंडन करता है हमारा चैनल

वहीं गौतम गंभीर ने लिखा है कि बिना हथियार जंग नहीं जीती जाती! Corona के इलाज और उपकरणों में कोई कमी ना हो इसलिए चाहता हूँ कि अस्पतालों को मेरे सांसद फण्ड से 50 लाख दिए जाएँ।

Read More: विधायक वृहस्पत सिंह के बेटे सहित CG के 500 मेडिकल स्टूडेंट फेसे किग्रिस्तान में, राज्यपाल ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"