पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Ads

पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

  •  
  • Publish Date - January 26, 2024 / 01:56 PM IST,
    Updated On - January 26, 2024 / 01:56 PM IST

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

96 वर्षीय नेता दशकों से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर अपने आवास पर तिरंगा फहराते रहे हैं।

भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन संपन्न हुआ है, जिसके मुख्य अतिथि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों थे।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार