पूर्व मंत्री अलागिरी की बेटी बैंक प्रबंधक से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद रिहा

पूर्व मंत्री अलागिरी की बेटी बैंक प्रबंधक से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद रिहा

पूर्व मंत्री अलागिरी की बेटी बैंक प्रबंधक से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद रिहा
Modified Date: July 29, 2026 / 03:57 pm IST
Published Date: July 29, 2026 3:57 pm IST

चेन्नई, 29 जुलाई (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.के. अलागिरी की बेटी और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम. करुणानिधि की पोती कायलविझी अलागिरी को चेन्नई पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया। हालांकि उन्हें पुलिस थाने से ही जमानत देकर रिहा कर दिया गया।

कायलविझी 28 जुलाई को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत समन मिलने के बाद शास्त्री नगर पुलिस थाने के जांच अधिकारी के सामने पेश हुईं।

लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद कायलविझी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया और थाने से ही जमानत दे दी गई, क्योंकि उन पर दर्ज अपराधों के लिए अधिकतम सजा तीन साल से कम है।

पुलिस ने कयालविझी पर जमानत के लिए जो शर्तें लगाई हैं उनमें जांच में सहयोग करने और शहर छोड़ने की कोई भी योजना बनाने से पहले अधिकारियों को सूचित करने की शर्त शामिल है।

पुलिस की यह कार्रवाई अड्यार में एसबीआई की अनिवासी भारतीय शाखा में 20 जुलाई को हुई एक घटना के बाद शुरू की है। यह शाखा कयालविझी की एक वाणिज्यिक इमारत से संचालित की जाती है।

जांचकर्ताओं के मुताबिक विवाद तब शुरू हुआ जब शाखा प्रबंधक हर्षिन सिंह ने बिल्डिंग में खराब लिफ्ट को लेकर चिंता जताई।

पुलिस के मुताबिक रखरखाव प्रतिनिधियों से खराबी ठीक करने के लिए बार-बार कहने पर भी कोई समाधान नहीं निकला, तो सिंह ने यह मामला सीधे कयालविझी के समक्ष उठाया। इसके बाद में वह शाखा गईं और उनकी रखरखाव के मुद्दे पर तीखी बहस हुई।

बहस के दौरान कयालविझी ने कथित तौर पर प्रबंधक को अपशब्द कहे, धमकी दी और उनके चेहरे पर थप्पड़ मारा। यह घटना बैंक के सीसीटीची कैमरों में रिकॉर्ड हो गई और बाद में इसका फुटेज सोशल मीडिया मंच पर बड़े पैमाने पर साझा किया गया।

एसबीआई के क्षेत्रीय व्यापार अधिकारी द्वितीय के मुख्य प्रबंधक नामशिवयम की औपचारिक शिकायत के आधार पर, अड्यार पुलिस ने कयालविझी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

भाषा

धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में