Vijendra Singh Passes Away: पूर्व मंत्री का हुआ निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, लगातार पांच बार चुने गए थे विधायक

Vijendra Singh Passes Away: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा विजेंद्र सिंह का बुधवार तड़के दिल्ली में निधन हो गया।

Vijendra Singh Passes Away: पूर्व मंत्री का हुआ निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, लगातार पांच बार चुने गए थे विधायक

Vijendra Singh passes away/Image Credit: X Handle

Modified Date: July 1, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: July 1, 2026 8:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा विजेंद्र सिंह का दिल्ली में निधन हो गया।
  • पूर्ववर्ती नालागढ़ रियासत के उत्तराधिकारी थे राजा विजेंद्र सिंह।
  • विजेंद्र सिंह ने कांग्रेस सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।

Vijendra Singh Passes Away: शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं पूर्ववर्ती नालागढ़ रियासत के उत्तराधिकारी राजा विजेंद्र सिंह का बुधवार तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। पांच बार विधायक रहे सिंह ने 1977 से 1998 तक लगातार नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 1982-83 में मुख्य संसदीय सचिव के रूप में और 1984-85 तथा 1988-89 में कांग्रेस सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।

लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे सिंह

विजेंद्र सिंह पहली बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुए थे, लेकिन 1979 में जनता पार्टी में विभाजन के बाद वह भारतीय लोक दल में शामिल हो गये और बाद में कांग्रेस में शामिल हुए। वह 1982, 1985, 1990 और 1993 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नालागढ़ से पुनः निर्वाचित हुए थे। (Vijendra Singh Passes Away) देहरादून में 26 जून 1946 को जन्मे विजयेंद्र सिंह ने अपनी शिक्षा दून स्कूल और दिल्ली के हिंदू कॉलेज में प्राप्त की थी। उन्हें पांच मई 1971 को पूर्ववर्ती नालागढ़ रियासत के ‘राजा’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

सीएम सुक्खू ने व्यक्त किया शोक

Vijendra Singh Passes Away: राजा विजेंद्र सिंह सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि पूर्व मंत्री ने हिमाचल प्रदेश, विशेषकर नालागढ़ के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया था और समाज के कल्याण के वास्ते उनके प्रयासों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.