गैंगरेप मामले में पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार, घोषित था एक लाख का इनाम

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सामूहिक बलात्कार मामले में वांछित विष्णु मिश्रा को एसटीएफ ने पुणे से गिरफ्तार किया है।

गैंगरेप मामले में पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार, घोषित था एक लाख का इनाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: July 25, 2022 12:26 am IST

भदोही (उत्तर प्रदेश)।  जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को कथित सामूहिक बलात्कार मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

यह भी पढ़ेंः कोरोना वायरस से छात्रा की मौत, 14 स्टूडेंट्स संक्रमित, स्कूल में छुट्टी घोषित

मिश्रा की बहन अधिवक्ता रीमा पांडे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपने भाई को सुरक्षित उत्तर प्रदेश लाने का अनुरोध करते हुए आशंका जताई है कि पुलिस फर्जी मुठभेड़ में उनके भाई की हत्या कर सकती है।

यह भी पढ़ेंः  Sawan Shivratri 2022: मंगला गौरी व्रत कल, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजन, पूरी होगी मनोकामना

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सामूहिक बलात्कार मामले में वांछित विष्णु मिश्रा को एसटीएफ ने पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस दो साल से उसकी तलाश कर रही थी और वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने इसी हफ्ते उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ विष्णु को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश ला रही है।

यह भी पढ़ेंः पांच यूट्यूब चैनल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, भ्रामक घटना प्रसारित करने का है आरोप

मालूम हो कि वाराणसी की रहने वाली एक युवती ने विष्णु और उसके पिता पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत तीन लोगों पर जनवरी 2014 से दिसंबर 2015 के बीच उससे सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए अक्टूबर 2020 में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विजय मिश्रा एक अन्य मुकदमे में इस वक्त आगरा जेल में बंद है।

यह भी पढ़ेंः  कल रायपुर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP विधायकों की लेंगे बैठक

और भी है बड़ी खबरें…

 


लेखक के बारे में